नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी ने महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पति से अलग बेटी के साथ रह रही महिला से नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को काफी समय तक अंजाम देता रहा जब बेटी के साथ आरोपी ने ज्यादती करने की कोशिश की तो महिला और बेटी अपनी फरियाद लेकर थाने पहुँची और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं दरअसल ग्वालियर के झाँसी रोड थाना क्षेत्र के भैरो बाबा मंदिर के पास नाका चन्द्रवदनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया की 4 साल पहले वह पति से अलग होने के बाद डबरा से ग्वालियर बेटी के साथ आई और ग्वालियर में आर्थिक स्थिति से परेशान हो रही थी तभी उसका परिचय डबरा निवासी नगर पालिका में पदस्थ दीपांशु बाथम से हुआ दीपांशु ने उसे नौकरी का झांसा देकर 4 सालों से दुष्कर्म करता आ रहा हैं जब नौकरी दिलाने की बता करती हूँ तो टाल देता हैं कुछ दिनों पहले दीपांशु ने नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जब बेटी ने बताया तो रहा नहीं गया और दीपांशु के खिलाफ बेटी के साथ शिकायत करने आई हूँ पुलिस ने महिला और नाबालिग बच्ची के बयानों के आधार पर आरोपी नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ महिला से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दुष्कर्म और छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दीपांशु बाथम की तलाश शुरू कर दी हैं ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *