matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में बुधवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ बिपिन रावत और उनके परिवार के सदस्यों को ले जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। l कहा गया है कि एमआई-सीरीज़ के हेलिकॉप्टर में रक्षा अधिकारी भी थे जो तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत और तीन अन्य घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति लापता है। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और भारतीय वायु सेना (IAF) के पायलट सहित कुल 14 लोग सवार थे। सैन्यकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने बताया की 80 प्रतिशत जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले जाया है। दुर्घटना के क्षेत्र में कुछ शवों को नीचे की ओर देखा गया है । सूत्रों कि माने तो शवों को निकालने और पहचान की जांच के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, IAF ने पुष्टि की कि एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, जिसमें CDS जनरल बिपिन रावत सवार थे, तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया की, “एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, CDS जनरल बिपिन रावत के साथ, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial