ग्वालियर में मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने राइफल पिस्टल और कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद की है पुलिस ने एक महिला और पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी सहित अन्य दो की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मॉडल टाउन में गाड़ी निकालने को लेकर युवक अन्नू शर्मा से विवाद हुआ था जिसको लेकर बंटी यादव नामक बदमाश के लड़कों ने अन्नू के साथ मारपीट कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है सूचना मिलते ही सिरोल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे पुलिस ने मौके से पूछताछ की तो पता चला कि हुरावली निवासी बंटी उर्फ भगत सिंह यादव के लड़के अंशुल और अनिकेत यादव ने मारपीट कर फायरिंग की हैं मौके से पुलिस को यह भी जानकारी मिली की बंटी यादव के पुश्तैनी घर पर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस रखे हुए हैं जिससे वह क्षेत्र में लोगों को डराने धमकाने का काम करता है पुलिस ने बंटी यादव के पुश्तैनी घर पर दबिश दी तो पुलिस को मौके से 3 रायफल 2 पिस्टल 1 कट्टा 9 मैगजीन सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और सौ से अधिक चले कारतूस बरामद कर एक महिला और एक पुरुष आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी हैं की यह अवैध हथियार कहा से लेकर आते थे और फरार मुख्य आरोपी बंटी यादव सहित उसके लड़के अंशुल और अनिकेत यादव की तलाश शुरू कर दी है
