matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

चार दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के शंकरपुर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वहां पर आधे घंटे के करीब बल्लेबाजी भी की और बोल बाजी ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई लोगों ने की इसके साथ ही सिंधिया ने स्टेडियम के अंदर दौड़ भी लगाई सिंधिया के साथ दौड़ते हुए उनके समर्थक संजय शर्मा जमीन पर गिरपड़े वही सिंधिया केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम मेरे पिताजी का बहुत पुराना सपना था। वो लंबे समय से प्रयासरत रहे, वो सपना अब तेज गति से साकार होता जा रहा है। स्टेडियम का करीब 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 30000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम अगले साल दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। सिंधिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकों के साथ एक कारपोरेट बॉक्स और मीडिया के लिए भी खास बॉक्स बनाए जा रहे हैं, सिंधिया के मुताबिक हमें उम्मीद है कि ग्वालियर का ये नया स्टेडियम न सिर्फ देश का बल्कि दुनिया का सबसे अत्याधुनिक स्टेडियम बनेगा। यहां की टर्फ विकेट भी शानदार होगी, जो हाई स्कोरिंग मैच के लिए उपयुक्त जानी जाएगी। सिंधिया ने उम्मीद जताई कि जनवरी 2023 में जब अंतरराष्ट्रीय मैंच आवंटित होंगे तब ग्वालियर की बारी आएगी तो इस नए ग्राउंड में मैच कराया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial