matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कोरोना को लेकर कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में 209 एक्टिव केस हैं संक्रमण दर हमारी 0.05 प्रतिशत वर्तमान में है जबकि रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत बनी हुई हैं गुरुवार को संपूर्ण प्रदेश के अंदर 62900 सैंपल लिए गए हैं इसके साथ ही गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा की जिम थियेटर सिंपलेक्स मल्टीपलेक्स इन में 18 साल से कम के बच्चे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है भारत के निर्माता है और ओमीक्रोन की आहट में कोरोना की दहशत में हम चाहेंगे कि यह बच्चों के लिए यह जगह प्रतिबंधित रहे लेकिन कोचिंग के संचालक पूरे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अभी कोचिंग चला सकते हैं पंचायत चुनाव को लेकर डॉ मिश्रा ने कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता और पंचायत चुनाव का जो पूर्व का अनुभव जो कोरोना काल में हुए थे अन्य प्रदेशों में उनसे काफी नुकसान हुआ था लोगों की सेहत का इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए समाजवादी पार्टी के नेता के यहां छापे पर बोले गृहमंत्री डॉ. मिश्रा लंबे समय से मैं सोच रहा था कि समाजवादियों की टोटियों से निकलता क्या है समाजवाद की टोटियो में से समाजवाद के इत्र में से नोटों की गड्डियां निकल रही है अब यह जगजाहिर हो गया है आरोप हम पर लगाते थे कि हम चुनाव में पैसे का प्रयोग करते हैं बाहुबल का प्रयोग करते मशीनरी का प्रयोग करते हैं नोटों की इंडिया टीवी और अखबार में मैं देख रहा हूं ऐसी तो पिक्चरों में भी नहीं देखी जो समाजवादियों के यहां मिल रही हैं

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial