थर्ड डिग्री देकर बेजुबान कुत्ते की मौत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

इस समय पूरा मध्य प्रदेश कुत्तों के आतंक को लेकर चर्चा में हैं और इसको लेकर सियासत भी हो रही है।लेकिन इसके उलट अब ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जिनमें इंसानों के द्वारा इन बेजुंबानो को बुरी तरह से थर्ड डिग्री टॉर्चर किया जा रहा है और आज ऐसी ही एक घटना ग्वालियर में देखने को मिली है जहां एक व्यक्ति घर के दरवाजे पर बैठे कुत्ते को लाठी से इतना पीटा वह अधमरा ही गया, जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी उसके सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही जान निकल गई। इस व्यक्ति की बर्बरता का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार हजीरा थाना इलाके के चार शहर का नाक के इलाके की घटना है।बताया जा रहा है यह आवारा कुत्ता रोज घर पर मौजूद पालतू कुत्ते के साथ खेलता था यह व्यक्ति कई बार इसको डंडे से भगा चुका था लेकिन इसके बावजूद भी रोज गली में आता था। इसी दौरान आज भी आवारा कुत्तों का झुंड गली में पहुंचा जिसमें से यह कुत्ता पालतू कुत्ते के पास पहुंचा तो व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उसने घर से लाठी निकाली और कुत्ते पर एक के बाद एक बार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर के सभी एनिमल लवर एकजुट हो गए और सभी हजीरा थाने पहुंचे जहां घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।हजीरा थाना पुलिस का कहना की घटना के सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जांच के बाद उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *