केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ग्वालियर पहुंचे पत्रकारों से की चर्चा 

ग्वालियर आए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लक्ष्मीबाई फ़िजिकल यूनिवर्सिटी का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर के पोर्टल वालों को अपनी जानकारी सूचना प्रसारण मंत्रालय को ऑनलाइन देने को कहा है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा अगर कोई देश या देश के बाहर भय, भ्रम या अफवाह फैलाता है, या देश को तोड़ने का प्रयास करता है, उनके खिलाफ सूचना प्रसारण मंत्रालय सख्त कार्रवाई करेगा। ठाकुर के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान से चलने वाले कुल 22 वेब पोर्टल और चैनलों को बंद किया गया है। आगे भी कोई अगर देश तोड़ने का एजेंडा चलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी की जीत का दावा किया है, अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी तैयार है। हम एक बार फिर चुनाव में कमल खिलाएंगे। हम पहले से भी ज्यादा मेहनत करके मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से देश में सरकार बनी है वैसे ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *