ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए समर्थक इमारती देवी से नाराज इमरती देवी ने कान पकड़कर मांगी माफी।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी अपने बयान और क्रियाकलापों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार सुर्खियां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के साथ सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरती देवी से अपनी नाराजगी जाहिर की है। सिंधिया ने बीते दिनों इमरती देवी द्वारा मास्क फेंकने वाले वीडियो पर नाराजगी जताई है। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सिंधिया जब कंट्रोल कमांड सेंटर में बैठक लेने पहुंचे तो पहले से ही उनकी नाराजगी को भाप चुकी इमरती देवी उनके सामने हाथ जोड़ कर पैर छूती हुई नजर आई। लेकिन जब बैठक खत्म हुई तो सिंधिया ने इमरती देवी से अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्हें मास्क फेंकने के मामले में सामान्य लहजे में डांटा। सिंधिया ने आज भी इमरती देवी द्वारा लगाए गए कपड़े के मास्क को लेकर टोकते हुए कहा कि सामान्य मास्क नहीं सर्जिकल मास्क का मेरी और पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तरह उपयोग कीजिए। जिस पर इमरती देवी मैं पहले अपने कान पकड़े और फिर हाथ जोड़कर उनसे अपनी गलती की माफी मांगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *