होटल के कमरे में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप का मामला शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर किया मामला दर्ज

ग्वालियर में भोपाल की रहने वाली युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।घटना शहर के होटल रिवाज़ में बीती 26 जनवरी की बताई गई है।जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ होटल में गई थी।जहां होटल में मौजूद 2 युवकों ने बंधक बनाकर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। ग्वालियर निवासी लोकेश साहू सहित 2 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़िता युवती की यूनिवर्सिटी थाना में की गयी शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया हैं और आरोपीयो की तलाश में शुरू कर दी गयी है। आपको बता दे कि ग्वालियर में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, भोपाल से आई 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी सहेली के घर उससे मिलने आई थी। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की शाम होटल रिवाज में एक पार्टी थी जिसमें उसकी सहेली उसे ले गई थी। जहां पार्टी में 8 से 10 लड़के जश्न मना रहे थे। कुछ देर बाद युवती को उसकी सहेली होटल के एक रूम में छोड़कर चली गई। जहां दो युवक पहुंचे और उसे बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया । गैंगरेप की घटना के बाद दोनों युवकों ने युवती से कहा की अगर घटना की जानकारी किसी को दी तो वह उसको जान से मार देंगे । युवती किसी तरह वहां से निकली और पुलिस के पास तक पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकरी पुलिस को दी युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *