कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम जले गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में हजीरा की पुरानी सब्जी मंडी की तुड़ाई का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा सहित 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया। फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा नेताओं के पुतला दहन किया गया इस दौरान यहां एक अधिकारी पुतले की छीना झपटी के दौरान आग में झुलसने से घायल हो गए जिसके बाद तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस बल और पुलिस अधिकारियों द्वारा घायल एसआई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल ग्वालियर के इंदरगंज थाना में पदस्थ एसआई दीपक कुमार की फूलबाग चौराहे पर लॉ एंड आर्डर को देखते हुए ड्यूटी लगाई गई थी इस दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने के लिए पहुंचे तो ऐसा एसआई दीपक गौतम द्वारा पुतला छीनने का प्रयास किया गया जिसमें एसआई दीपक गौतम झुलस गए उसके सीने और गर्दन में झुलसने से घाव हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों द्वारा घायल एसआई को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। जहां दीपक गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही हैं फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उसके बाद घायल एसआई दीपक गौतम को देखने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना हैं की कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल डालकर बहुत गलत तरीके से पुतला जलाने का प्रयास किया सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम के ऊपर जलता हुआ पुतला फेंक दिया गया फिलहाल अभी घायल सब इंस्पेक्टर के बयान लिए जा रहे हैं और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी वही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरीके की घटनाओं को रोकने के लिए बहुत सख्त कदम उठाएंगे और फिलहाल एफ आई आर की जाएगी एफ.आई.आर के बाद जरूरत पड़ी तो रासुका की कार्यवाई भी की जाएगी

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *