matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

प्रदेश भर में पीसीसी चीफ एंव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में ताली थाली बजाई गयी। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर के बाहर महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा वाकया सामने आया जहां कांग्रेस के समाज कल्याण प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर द्वारा ताली थाली बजाना BJP मंडल अध्यक्ष को नागवार गुजरा और तमाचा ही जड़ दिया,और डंडो से मारपीट कर दी।घटना का वीडियो भी सामने आया है।कोंग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रदेश भर में कॉंग्रेस जगह जगह महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। ग्वालियर में भी जगह-जगह प्रदर्शन हुए। थाटीपुर कुम्हरपुरा क्षेत्र में कांग्रेस के समाज कल्याण प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर अविनाश गुप्ता ने घर के बाहर ताली थाली बजाई, उद्देश्य था कि लोग इसकी आवाज सुनकर बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ आ खड़े होंगे। लेकिन बजती हुई ताली और थाली की आवाज आम लोगो के साथ ही वहां पास में ही रहने वाले बीजेपी के मंडल अध्यक्ष के कानों तक जा पहुंची,जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाए और आग बबूला हो बैठे, अचानक से घर से बाहर निकल वह अविनाश गुप्ता के पास पहुंचे और ताली थाली बाजने से रोका,जब इस बात का अविनाश गुप्ता ने विरोध किया तो मंडल अध्यक्ष उमा सिंह भदोरिया ने आव देखा न ताव सीधे मुंह पर तमाचा जड़ दिया, फिर हाथ में लिए डंडे से भी मारपीट शुरू कर दी, मंडल अध्यक्ष के साथ आए कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी अविनाश गुप्ता को जमकर तमाचे जड़े, घर के बाहर अकेले मौजूद अविनाश घटना के बाद सीधे थाने पहुंचे जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, कांग्रेस के समाज कल्याण प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर अविनाश का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में संविधान में मिले अधिकारों को भी अब छीना जा रहा है यही वजह है कि जब वह अपने घर के बाहर महंगाई के प्रति विरोध दर्ज करा रहे थे तो भाजपा के मंडल अध्यक्ष को यह ना गवार गुजरा और उनके साथ मारपीट की गई। वही पुलिस द्वारा शिकायती आवेदन के आधार पर आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial