CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने आज शुक्रवार 22 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे की बीते वर्षों के मुकाबले इस साल सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का परिणाम क्या रहा है।
