UP News : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल

हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से  घायल हो गए। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

 

हताहत लोग…
नरेश, पुत्र रामनाथ उमर
रमेश, पुत्र नत्था सिंह
रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह
जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह
विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु)
एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *