राजधानी में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। एक और नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला था। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है।
आज(मंगलवार) मिले संक्रमित के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था। रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है।
