Giriraj Singh: ‘सांप आपके घर घुस गया है लालू जी’, गिरिराज ने राजद सुप्रीमो को उनके पुराने ट्वीट की दिलाई याद

नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी क्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के पुराने ट्वीट को रीट्वीट कर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज ने लिखा कि सांप आपके घर घुस गया है लालू जी। दरअसल, 2017 में नीतीश जब आरजेडी से अलग हुए  थे तब लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है।किसी को शक?

आज शराबबंदी कानून हटेगा, कल जदयू खत्म होगा: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने एक अन्य ट्वीट में शराबबंदी कानून को लेकर जेडीयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद बिहार सरकार को मिलने वाला सारा राजस्व शराब माफिया को जाता है, जिसका इस्तेमाल जदयू अपनी पार्टी को जिंदा रखने के लिए करता है, आज शराबबंदी कानून हटेगा, कल जदयू खत्म होगा। शराबबंदी के बाद जेडीयू के चंदे के संग्रह में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।

नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं: गिरिराज सिंह
गिरिराज ने देर रात एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश सबके नहीं है बल्कि सिर्फ कुर्सी के हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव भी नीतीश को पलटू चाचा कहते रहे हैं। 2019 में तेजस्वी ने उन्हें गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया। तब तेजस्वी ने भविष्य में उनके साथ किसी तरह के गठबंधन से इंकार कर दिया था।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *