ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में कालू सेन निवास करता है कुछ दिनों पूर्व कालू के साथ थाना क्षेत्र में रहने वाले महाकाल नामक युवक से विवाद हुआ था कालू ने उसे समय विवाद के बाद महाकाल अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था जिसके राजीनामा को लेकर महाकाल और उसके अन्य साथी कालू सेन को आए दिन रास्ता रोक कर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे शुक्रवार शाम जब कालू अपने भाई और एक अन्य दोस्त के साथ सरकारी मल्टी के बाहर चौराहे पर खड़ा था तभी बदमाश महाकाल अपने अन्य साथी लल्ला चौहान, टिंकू चौहान, राजा जाटव, अंकित चौरसिया सहित आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के साथ पहुँचा और राजीनामा न करने को लेकर विवाद करने लगा जब कालू और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी महाकाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे और सरियों से कालू के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश मौके से फरार हो गए मौके पर मौजूद कालू के भाई और दोस्त ने कालू को गंभीर घायल अवस्था में जयारोग्य चिकित्सालय समूह के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज कालू सेन की इलाज के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाश महाकाल और अन्य साथियों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर नामजद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है
पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने की मारपीट ईलाज के दौरान युवक की मौत
