ट्रेनों में रेल यात्रियों के साथ होने वाली चोरी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं शातिर चोर अब महिलाओं के हाथ में मेहंदी और अच्छे से तैयार होकर ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बना रहे हैं GRP पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा करते हुए आधा दर्जन के करीब चोरों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के सोने के जेवर के साथ नकदी बरामद कर आगे की पूछाताछ शुरू कर दी हैं दरअसल ग्वालियर से निकलने वाली ट्रेनों में रेल यात्रियों के साथ लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही थी जिसको लेकर जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रेनों में होने वाली रेल यात्रियों के साथ चोरी की घटनाओं के रोकथाम के लिए निर्देश ग्वालियर जीआरपी को दिए ग्वालियर जीआरपी ने अलग-अलग टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को रोकने के साथ चोरी करने वाले चोरों की तलाश शुरू की मुखबिर की सूचना पर जीआरपी पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रेनों में होने वाली चोरियां यूपी की अंतरराज्यीय चोर गैंग चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं । GRP पुलिस मुखबिर की सूचना और CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुँची और 4 अंतरराज्यीय चोर गैग के सदस्यों को गिरफ्त में लिया पुलिस गिरफ्त में आए चारों अंतरराज्यीय चोर गैंग के सदस्यों ने GRP पुलिस को बताया की उन्होंने ग्वालियर से निकलने वाली ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं साथ ही बताया की वह उन महिलाओं और निशाना बनाते थे जिन महिलाओं के हाथ में मेहंदी लगी हो या अच्छे कपड़े पहनकर ट्रेन में सफर कर रही हो वह खुद अच्छे कपड़े पहनकर ट्रेनों में चढ़ जाते और जब चोरी की घटना को अंजाम दे देते तो पास के रेलवे स्टेशन पर उतर कर फरार हो जाते पुलिस जांच में अंतरराज्यीय चोर गैंग सदस्यों में दो चोरों के ऊपर चोरी, NDPS और आर्म्स एक्ट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आए अंतरराज्यीय चोर गैंग के सदस्यों से सोने के जेवर सहित नकदी बरामद कर आगे की पूछाताछ शुरू कर दी हैं
अंतरराज्यीय चोर गैंग रेल में यात्रा कर रही हाथ में मेहंदी और अच्छे कपड़े पहने महिलाओं को बनाते थे चोरी का शिकार GRP पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लाखों का माल किया बरामद
