matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर के गोले का मंदिर इलाके के द लिगेसी प्लाजा में लगी आग से झुलसने से एक महिला की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया फिलहाल मौके पर पहुंची गोले का मंदिर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है वही फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रहे हैं। आग किन कारणों से लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है। दरअसल गोले के मंदिर स्थित रणवीर कॉलोनी पर बने द लिगेसी प्लाजा में अचानक एक फ्लैट में आग लग गई सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया क्षेत्र में आग की सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट मैं आग बुझने के बाद जांच पड़ताल की तो पलंग पर एक महिला का सब पुलिस को बरामद हुआ है जिसे देख कर लग रहा है कि आग से झुलसने के कारण उसकी मौत हुई है आस पड़ोस में प्रारंभिक पूछताछ में मृतक महिला का नाम आंचल बताया गया है और वह बिहार की रहने वाली बताई गई है फिलहाल महिला का शव मिलने से उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्षरता करने बुला लिया गया है मृतिका महिला की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही फ्लैट में आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial