किराए के नए घर में महिला की गला घोट कर हत्या

ग्वालियर में महिला की गला घोट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात शहर के जनक गंज थाना इलाके के गोल पहाड़ियां स्थित शिवनगर की है. यहां बबली कुशवाहा नाम की महिला अपने किराए के मकान में चारपाई पर मृत मिली है उसके गले में दुपट्टे से फंदा बना हुआ था. महिला अभी कुछ दिन पहले ही 13 तारीख को किराए के मकान में रहने आई थी.. महिला की दो शादियां हुई हैं उसने पहले पति को तलाक दे दिया था और अपने दूसरे पति से भी अलग रह रही थी जिस वक्त यह वारदात हुई उस समय महिला घर में अकेली थी. परिजनों के मुताबिक महिला के साथ हत्या के पहले लूटपाट की गई है उसके कान से सोने के झुमके गले से मंगलसूत्र और मौके से उसका मोबाइल भी बदमाश लेकर फरार हो गए हैं. महिला की हत्या का पता उस वक्त लगा जब आज महिला सुबह पानी भरने के लिए घर से बाहर नहीं निकली तब पड़ोस में रहने वाले उसके मकान मालिक ने महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया और जब कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए महिला अपनी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी मकान मालिक ने आनन-फानन में पुलिस को इत्तला दी मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है. लेकिन घटना के बाद शिव नगर इलाके में सनसनी फैल गई है. घनी बस्ती में महिला की जघन्य हत्या के बाद सनसनी फैल गई है।महिला की डेड बॉडी के आसपास कुछ आपत्तिजनक चीजें जैसे कंडोम आदि भी फॉरेंसिक विभाग की टीम ने बरामद किए हैं आशंका है कि महिला के साथ शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया है फिलहाल महिला के हत्यारे अज्ञात हैं पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि आखिर महिला के साथ हुआ क्या है और कौन इसके हत्यारे हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *