आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़।मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा

श्रीनगर में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के बड़ागाम इलाके में मुठभेड़ हो गई है. पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई।जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे,वैसे ही आतंकवादियों ने गोलीबारी चालू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक उग्रवादी को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान समीर अहमद तांत्रे के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंधित है। अभी मुठभेड़ जारी है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *