साढ़े दस करोड़ की लागत से बने पुलिस आरक्षक आवास का गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने किया लोकार्पण

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर के कंपू स्थित पुलिस रेडियो जोन परिसर पहुंचे जहां उन्होंने साढ़े दस करोड़ की लागत से बनने वाले 60 गृह आवासों का लोकार्पण किया जिसमें एक दर्जन अराजपत्रित एवं 48 आरक्षक निवास करेंगे इससे पहले गृह मंत्री ने कन्या पूजन किया और दोनों कन्याओं को दक्षिणा भेंट की उसके बाद पट्टीका का लोकार्पण किया और मुख्य द्वार पर फीता काटकर आवासों का निरीक्षण भी किया पत्रकारों से चर्चा में गृह मंत्री ने कहा कि लगातार पुलिस को सौगात दे रहे हैं मेरी मान्यता है मजदूर को उसकी मजदूरी पसीना सूखने से पहले मिलनी चाहिए लगातार बदलाव लगातार सुधार आप पूरे प्रदेश में देख रहे हो एक हप्ते पहले ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की हैं उससे एक माह पहले कर्म उन्नति और पदोन्नति की है उससे पहले धर्मस्वातंत्र विधयक प्रदेश के अन्दर लाके बदलाव किया पत्थर फेंकने वाला विधयक अगले माह में आ रहा है पूरे प्रदेश के अन्दर नक्सल पर लगाम डकैती पर लगाम सिमी पर लगाम मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहना नहीं करके दिखा दिया आज उसी एक कड़ी में 60 क्वाटर हमारे पुलिस के जवानों को जिन्होंने कोरोना काल में रात दिन अतक मेहनत की थी जिन्होंने लॉकडाउन में मेहनत की थी उनको यह आवाज समर्पित कर रहे हैं साढ़े दस करोड़ की लागत की इंदौर और भोपाल में भी किए है लगातार सेवा करने वाले लोगों को शाबाशी देने की कोशिश ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *