प्रेमी जोड़े से 30 लाख की स्मैक बरामद ज्यादा मुनाफा के लिए आए नशे के धंधे से जुड़े

ग्वालियर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।बाइक सवार महिला पुरुष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई है ।जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है ।आरोपी रजुआ राठौर उत्तर प्रदेश के इटावा से स्मैक की इस खेप को लेकर आया था। वह अपनी महिला मित्र को साथ ले गया था ताकि पुलिस चेकिंग से उसे कोई परेशानी ना हो सके। मोहिनी तोमर का पति भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला है जो अभी जेल में हैं ।रजुआ के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं ।पुलिस उसके उत्तर प्रदेश और स्थानीय संपर्कों का पता लगा रही है ताकि उसके रैकेट का पर्दाफाश हो सके। मुखबिर से सूचना मिली थी कि रजुआ राठौर मोहिनी तोमर के साथ स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने यादव धर्म कांटे के पास चेकिंग पॉइंट लगाया था। पहले तो पुलिसकर्मियों ने दंपत्ति का आभास होने पर उन्हें जाने देने का मन बनाया था ।लेकिन मुखबिर की पिनप्वाइंट सूचना के कारण उन्हें रोका गया ।तलाशी में उनके कब्जे से एक बैग मिला जब उसे खोल कर देखा तो उसके अंदर से पुलिस को स्मैक बरामद हुई ।इसके अलावा 3500 रुपए की नगदी भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई है । हजीरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है ।हजीरा पुलिस ने रजुआ और मोहिनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *