अज्ञात बदमाशों ने देर रात दंपत्ति को मारी गोली गंभीर रूप से घायल

  1. ग्वालियर में अज्ञात बदमाशों ने एक दंपत्ति पर हमला कर दिया एक के बाद एक 3 फायर कर पति पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी । दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में आने वाले समाधिया कॉलोनी स्थित झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले वाधवानी परिवार घर में सो रहा था तभी बदमाशों की आहट सुनकर दंपत्ति रात 2:00 बजे वह घर का मुख्य दरवाजा खोला तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के और सदस्य जाग उठे साथ ही आसपास के लोग भी जाग उठे बदमाशों ने दंपत्ति को घायल कर मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही जनक गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े दंपत्ति को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है फिलहाल पुलिस ने दंपत्ति की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं पुलिस जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *