matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागर विमानन विभाग के काम काज को लेकर कहा कि आने वाले समय में ड्रोन टेक्नोलॉजी को हमारे प्रदेश में भी आगे बढ़ाने की सोच है। ड्रोन के सन्दर्भ में भी आने वाले समय में कार्यक्रम करेंगए। सिंधिया ने कहा कि मेरी यही ख्वाहिश है ग्वालियर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होता चले। मुझे खुशी है दिल्ली ग्वालियर फ्लाइट में यात्रियों की कमी होती थी। आज करीबन 50 यात्री दिल्ली से आते है। सिंधिया ने कहा कि जल्द ही दूसरे शहरों के साथ भी हम मध्य प्रदेश के छोटे शहरों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं दिग्विजय सिंह की यात्रा पर सिंधिया ने कसा तंज यात्रा उनको सलामत रहे मैंने सदैव उनको शुभकामनाएं दीं हैं मेरे सदैव बुजुर्ग रहे हैं आज भी हैं। वो यात्रा करते रहें हम अपनी प्रगति और विकास करते रहेंगे। देश मे कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सिंधिया ने कहा कि दुनियां के 11-12 देशों में नए वायरस की आशंका आ रही है उसकी युद्धस्तर पर नागर विमानन में तैयारी कर रहे हैं। आज उसकी समीक्षा दिल्ली मंत्रालय में करके आया हूँ। सिंधिया ने कहा कि आने वाले समय में हम लोग सावधानी बरतें यही हमारी कोशिश होनी चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial