28 लाख रुपए की स्मैक बरामद पुलिस ने 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस का लगातार मादक पदार्थों पर चल रहे ताबड़तोड़ कार्यवाई के चलते 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग जगह से 28 लाख की स्मैक बरामद की है पहले दिन ग्वालियर के रामाजी का पुरा से बहोड़ापुर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सुबह स्मैक तस्कर को पकड़ कर उस के पास से आठ लाख रुपये कीमत की 81 ग्राम स्मैक बरामद की है।स्मैक के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर की जा रही है। एएसपी राजेश दंडौतिया को सूचना मिली कि सोनू ओली नाम का युवक स्मैक बेचता है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दी। सुबह सूचना मिली कि संदेही किसी को स्मैक देने के लिए रामाजी का पुरा के पास स्थित हस्सू-हद्दू खा की समाधि के पास खड़ा है। क्राइम ब्रांच एवं बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीम ने सोनू ओली को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपित के पास पोलीथीन में सफेद रंग का पाउडर मिला है, जांच करने पर पाउडर स्मैक थी। वजन करने पर 81 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपित से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह स्मैक कहां से लाया था। पुलिस आरोपित के स्थानीय नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई ग्वालियर की क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नदी पार टाल पर तीन युवकों को स्मैक खपाने पकड़ा गया जब तीनों की तलाशी ली गई तो तीनों के पास से 200 ग्राम की स्मैक बरामद हुई पकड़ी गई जिसमें की कीमत लगभग ₹20 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस ने दोनों ही कार्रवाई यों में चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *