संगीत विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे शामिल।

ग्वालियर की राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में 29 मार्च को पांचवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है, यह आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेई सभागार में भारतीय परिधान में आयोजित होगा, समारोह की अध्यक्षता महामहिम कुलाधिपति और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे साथ ही प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। पांचवें दीक्षांत समारोह में इस बार 49 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और 15 शोध छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी, सबसे खास बात यह है कि पहली बार स्वाध्यायी छात्र को भी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा,साथ ही विश्वविद्यालय में शोध केंद्र स्थापित होने के बाद तबला, सितार और भरतनाट्यम विषयों में पहली बार शोध उपाधियां भी प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि यह पदक और उपाधियां सत्र 2018-19 और सत्र 2019-20 के लिए दी जाएंगी। जिनमें 2018-19 के लिए 21 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, वही 2019-20 के लिए 28 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *