शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम लाखों का माल पार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के राजमोहन पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए गहनों और नगदी से भरा बैग गायब कर दिया जिसके बाद मामले की शिकायत फरियादी ने पुरानी छावनी थाने में की गई है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवाजी कॉलोनी निवासी नीरज के परिवार ने शादी समारोह के लिए राजमोहन पैलेस में था इसी दौरान शातिर चोरों द्वारा उनका गहने और नकदी से भरा पर्स गायब कर दिया गया जिसमें 32 हज़ार 5 सौ रुपए नगद और तकरीबन 80 हज़ार के जेवरात थे घटना का सीसीटीवी भी पुलिस को मिला है जिसके आधार पर पुलिस चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *