NEET UG 2022 Exam Day Important Instructions: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट यानी नीट-यूजी (NEET UG 2022) का आयोजन 17 जुलाई, रविवार को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच होगा।
परीक्षा पूर्णतया पेन एंड पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस, बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब एक लाख 40 हजार सीटों के लिए होगी। इन सीटों के लिए करीब 18 लाख दावेदार मैदान में हैं।
