Gwalior Election 2022: ग्वालियर में दो बजे से आने लगेंगे चुनाव परिणाम, आठ से आएंगे रुझान

ग्वालियर में रविवार को नगर निगम क्षेत्र के 66 पार्षदो और एक महापौर के लिए मतगणना होनी है,ऐसे में सुरक्षा के साथ मतगणनाकर्मियों की व्यवस्था ,आवागमन मार्ग,स्ट्रांग रूम से EVM निकालने, उसके जरिये मत गिनने के अलावा अन्य सभी आवश्यक इंतजामो को अंतिम रूप दे दिया गया है,लिहाजा आज इस प्रक्रिया की रिहर्सल पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने आयोजित कराई गई,मतगणना स्थल परिसर में वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है,वही मतगणना स्थल पर गेट नंबर 1 से अभ्यर्थी और उनके समर्थक और गेट नंबर 2 से शासकीय कर्मचारी के साथ मीडियाकर्मियों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है,उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद भार्गव के अनुसार 66 वार्डो के लिए 6 कमरों में मतगणना होगी जिनके लिए 6 ARO नियुक्त किए गए हैं,प्रत्येक हॉल में 11 टेबल लगाई जाएंगी,जिसके लिए हर टेबल के लिए एक काउंटिंग सुपरवाइजर,2 काउंटिंग असिस्टेंट रहेंगे,रिटर्निंग ऑफिसर(RO) लेवल पर महापौर के डाक मतपत्रों की गिनती होगी,जिसके लिए अलग से ARO नियुक्त किये गए है, मतगणना के लिए 450 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अलावा 100 सहायक कर्मचारी ड्यूटी करेंगे जो ईवीएम मशीन लाने वापस ले जाने और अन्य कार्यों को करेंगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अधिकतम 35 चरण में गिनती पूरी कर ली जाएगी, ऐसे में देर शाम तक ग्वालियर नगर निगम के परिणाम साफ हो जाएंगे, वहीं ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर त्री-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है,400 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किये गए है।अंदर तीन कमरों के लिए 1 इंस्पेक्टर और 12 लोगो का पुलिस बल,वही 3 अन्य शेष कमरों के लिए CSP को इंचार्ज बनाया गया है,6 सशस्त्र दल बनाये गए है जो EVM को स्ट्रांग रूम से मतगणना कमरे तक लेकर आएंगे, इसके अलावा शहर में 6 जगह पर वज्र में विशेष बल तैनात किया गया है,जिससे मतगणना कार्य सुगमता पूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *