राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर साधक संगम यानि की घोष शिविर का शुभारंभ आज से हो गया है। शिविर 4 दिन तक चलेगा। इसमें मध्य भारत प्रांत के 31 जिलों के 500 से अधिक स्वर साधक हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर साधक संगम यानि की घोष शिविर का शुभारंभ आज से हो गया है। शिविर 4 दिन तक चलेगा। इसमें मध्य भारत प्रांत के 31 जिलों के 500 से अधिक स्वर साधक हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत कल देर शाम ग्वालियर पहुंचेंगे। वह 3 दिन तक शिविर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विषयों पर स्वर साधकों से चर्चा करेंगे। इस शिविर के तहत कल महारानी लक्ष्मी बाई समाधि से अचलेश्वर महादेव मंदिर तक स्वर साधकों के द्वारा पथ संचलन निकाला जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य संगीत प्रेमी और आम लोगों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से रूबरू कराना है। इसी के चलते कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न वाद्य यंत्रों को रखा गया है, यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी। बताया यह भी जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत जीवाजी यूनिवर्सिटी के सभागार में कुछ चुनिंदा छात्रों के साथ वार्तालाप भी कर सकते हैं, इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कुछ मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *