पुलिस को चोरों ने दी चुनौती 3 एटीएम मशीन काटकर चोरी कर ले गए लाखों रुपए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शातिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एटीएम काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात की हैं दरसअल ग्वालियर में शातिर चोरों लगातार शहर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं इसी कड़ी में चोरों ने देर रात शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगे एटीएम को निशाना बनाया शातिर चोरों ने ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले शताब्दीपुरम में सेंट्रल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए एटीएम मशीन में रखें लाखों रुपए गैस कटर से काटकर चंपत हो गए उसके बाद दूसरी घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की है जहां साईं बाबा मंदिर के पास लगे एसबीआई एटीएम मशीन पर भी इसी तरह घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए का कैश उड़ा ले गए इसके साथ ही ग्वालियर थाना क्षेत्र में स्थित सेवा नगर में लगे एसबीआई एटीएम मशीन को भी शातिर चोरों ने निशाना बनाया और यहां पर भी गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपए पार किए हैं सुबह जब पुलिस की नींद खुली तो घटना की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू की लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि पुलिस की मुस्तैदी और रात्रि गश्त के पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं की शहर में मैने रोड पर बावजूद कैसे शातिर चोरों ने 3 एटीएम मशीन काटकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *