पुश्तैनी जमीन में नाम सही कराने के नाम पर 42 हजार की रिश्वत मांगी लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की पहली किस्त लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार लोकायुक्त कार्रवाई को अंजाम दे रहा है ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया जहां पुश्तैनी जमीन में नाम सही करवाने के एवज में हल्के के पटवारी ने 42000 की रिश्वत की मांग कर ली फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जेब में पैसे बरामद होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रताप शुरू कर दी है दरअसल भिंड जिले के गौरमी निवासी संजय सिंह ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी की जनपद पंचायत मेहगांव भिंड में पदस्थ पटवारी अमन शर्मा ने उनकी पुश्तैनी जमीन में नाम सही कराने के एवज में 42 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की हैं और पहली किस्त में 14 हजार रुपए मांगे हैं लोकायुक्त पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई जिसके बाद लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा ने पटवारी को रिश्वत लेने के लिए ट्रैप करने के लिए टीम गठित की और कार्यवाई के निर्देश दिए टीम ने जनपद पंचायत मेहगांव परिसर में फरियादी के साथ पहुँची पटवारी ने फरियादी को जनपद पंचायत मेहगांव परिसर के पीछे बुलाया और पेन्ट की जेब में रिश्वत के पहली किस्त के 14 हजार रुपए रखा लिए परिसर में मौजूद लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया और जेब से रिश्वत के 14 हजार रुपए बरामद कर आरोपी पटवारी अमन शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *