आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधिस्थल पहुंचकर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन किए अर्पित
ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ग्वालियर में 1857 के स्वतंत्रता समर की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधिस्थल पहुंचे और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर ग्वालियर विभाग संघचालक श्री प्रहलाद सबनानी,क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत…

