पूरा देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ग्वालियर जिले में भी गौरवशाली भारतवर्ष का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। ग्वालियर के कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित हुए जिले के मुख्य एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी हुआ। एसएएफ मैदान पर लगी बड़ी-बड़ी एलईडी के माध्यम से अतिथियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं सुरक्षा बल के जवानों मौजूद रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उदबोधन सुना। साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम देखा।
* स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत का गान किया गया*
आपको बता दे की इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में सबसे पहले राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का गायन हुआ सभी ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान में खड़े होकर राष्ट्रीय गीत का गान किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने एक खुली जीप में कलेक्टर रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के साथ सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” और राष्ट्रपति के जयकारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के वाचन का सीधा प्रसारण हुआ। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई संदेश एवं ग्वालियर जिले की उपलब्धियों पर केन्द्रित संदेश का वाचन किया।
*आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े और शॉल-श्रीफल भेटकर सम्मानित किया*
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों व लोकतंत्र सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। “हर घर तिरंगा” अभियान की वजह से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार अलग ही छटा बिखरी। मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहुत बड़ी संख्या में शहरवासी स्वतंत्रता का उत्सव मनाने पहुँचे।
*यह सुरक्षा बल संयुक्त परेड में शामिल हुए*
मुख्य समारोह में संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, एस.ए.एफ. द्वितीय वाहिनी, एसएएफ 13वी वाहिनी, एसएएफ 14वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर पुरुष एवं महिला, एनसीसी जूनियर पुरुष व महिला, स्काउट, गाईड, शौर्या दल, नगर रक्षा समिति, बीएसएफ बैंड व दूसरी वाहिनी एसएएफ बैंड की टुकडियां शामिल हुई।

