प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष भोज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने ग्वालियर के बेटी बचाओ तिराहा के समीप तिलकनगर कम्पू स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी विद्यापीठ स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, सहित स्कूली बालिकायें शामिल हुईं। और सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया..
स्कूली बच्चों के साथ बैठकर विधानसभा अध्यक्ष ने सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया

