मेडिकल कॉलेज में पदस्थ स्टेनोग्राफर के खिलाफ युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज आरोपी स्टेनोग्राफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में युवती ने मेडिकल कॉलेज में पदस्थ स्टेनोग्राफर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्टेनोग्राफर पर मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी हैं

 

पहली बार पहाड़ियां पर किया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

 

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी दोस्ती 2023 में गंगापुर निवासी मिलन परमार से हुई थी आरोपी युवक मिलन ने दोस्ती कर उसे गाँव के पास स्थित एक पहाड़िया पर ले गया वहा उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और कई सालों तक अपनी हवस का शिकार बनाया और शारीरिक शोषण करता रहा

 

दतिया मेडिकल कॉलेज में स्टेनोग्राफर हैं आरोपी

 

3 महीने पहले आरोपी युवक मिलन परमार की नौकरी दतिया मेडिकल कॉलेज में स्टेनोग्राफर के पद पर हुई जब पीड़िता ने आरोपी युवक से शादी के लिए कहा और दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया

 

पीड़ित युवती ने कराई FIR

 

पीड़ित युवती ने बिजौली थाना पुलिस से शिकायत की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिलन परमार स्टेनोग्राफर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी हैं