एक्सीलेंस कॉलेज से युवा पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा: विधानसभा अध्यक्ष तोमर
ग्वालियर. एक्सीलेंस कॉलेज में नई शिक्षा नीति के अनुरूप कोर्सेज शुरू होंगे। साथ ही सभी तरह के शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और युवा पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने “प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस” के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।…

