मध्‍यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर के पास चलती ट्रेन में आग लगी है। हादसा उधमपुर से दुर्ग जा रही दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुआ जानकारी मिलते ही दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा आग बुझाने का प्रयास जारी

मध्‍यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर के पास चलती ट्रेन में आग लगी है। हादसा उधमपुर से दुर्ग जा रही दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार तीन बजे के करीब हुआ। मुरैना के हेतमपुर के पास के करीब 4 एसी कोचों में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन के पास रोक दिया गया। हालांकि जल्दी ही कोचों को अन्य कोचों से अलग कर दिया । साथ ही आग को बुझाने के लिए मुरैना व धौलपुर से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई ।आग को बुझाने का प्रयास दमकल विभाग कर रहा हैं। ट्रेन में आग की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन सहित रेलवे के अफसर पहुंच गए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। हालांकि शार्टसर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही अभी तक यात्रियों के हताहत होने की कोई जानकारी भी नहीं मिली है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *