अवैध पिस्तल के साथ तस्कर गिरफ्तार 5 पिस्टल 5 अतिरिक्त मैंग्जीन एक जिंदा कारतूस बरामद

ग्वालियर चंबल अंचल में हथियार तस्करी बढ़ गई है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पिस्टल पांच अतिरिक्त मैंग्जीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को सूचना मिली थी कि सोमवार को खंडवा जिले से हथियार की सप्लाई ग्वालियर के रास्ते भिंड में होने जा रही है। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पड़ताल की। इसी दौरान बस स्टैंड पर क्राइम ब्रांच की टीम को एक संदेश युवक ट्रॉली बैग लेकर नजर आया। बैग की तलाशी लेने पर पांच पिस्तल पांच अतिरिक्त मैंग्जीन और एक जिंदा कारतूस मिले। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया बदमाश कायम बघेल है जो भिंड जिले का रहने वाला है, उसके खिलाफ पहले भी करीब एक दर्जन अपराध दर्ज है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि कायम बघेल खंडवा जिले के बिलाली गांव से हथियार लेकर आया था। खंडवा से पिस्टल 8000 रुपए में खरीदकर ग्वालियर चंबल अंचल में 25000 रुपए तक बेचता था। पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *