केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की सूची सरकार को भेजे जाने के सवाल पर किनारा किया

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली रवाना होने से पहले ग्वालियर में सरकारी आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की सूची सरकार को भेजे जाने के सवाल पर किनारा करते हुए कहा की किसानों से संबंधित कृषि सुधार बिल प्रधानमंत्री जी ने वापस ले लिया है और किसानों की एमएसपी क्रॉप डायवर्सिफेक्सन जीरो बजट खेती जैसे विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा कर दी है ऐसे में समझता हूं कि अब कोई विषय नहीं बचा है। साथ ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आग्रह किया है कि अब वह वापस हो गया है अब वह अपना आंदोलन समाप्त कर और अपने अपने घर वापस लौट कर सामान्य काम काज में लगे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *