matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर में हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अंधे कत्ल में से एक कत्ल का पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं पुलिस हर एंगल पर बारीकी से पड़ताल कर रही हैं लेकिन जिस मार्ग से शूटर आए थे उस मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण कुछ हाथ नहीं लग पा रहा हैं वहीं दूसरी हत्या के आरोपी तक पुलिस उसके नजदीक पहुंच गई है संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कहीं जा रही। दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर एवं जिम संचालक राजकुमार उर्फ पप्पू राय के अंधे कत्ल का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही पुलिस की टीमें काम कर रही है। साथ ही मृतक का किससे प्रॉपर्टी या अन्य किस पर विवाद हैं ऐसे आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया है इसमें देखा जा रहा है कि किन लोगों के बाहरी शूटरो से सम्पर्क हैं और वह सक्षम हैं उनसे पूछताछ की जा रही हैं। वहीं मुरार थाना क्षेत्र के हॉकर्स जोन में गणेश शर्मा के अंधे कत्ल के आरोपी तक पुलिस लगभग पहुंच गई हैं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है उसका पूर्व में भी मजदूर की हत्या के आरोप में जेल रेह कर आया हैं पर गवाह ना होने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था उसे उस मार्ग पर देखा गया है मुरार पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है जल्द ही पुलिस अंधे कत्ल का खुलासा करने की बात कह रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial