कर्णव रस्तोगी ने लंदन से जीता अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

कक्षा सात के छात्र कर्णव रस्तोगी इस महीने कहानी, लेखन और कविताओं के लिये लंदन का रॉयल कॉमनवेल्थ सासायटी का कविता में गोल्ड अवार्ड पुरस्कार जीता है। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसायटी लंदन ने जुलाई में क्वीन एलिजाबेथ कॉमनवेल्थ निबंध स्पर्धा का आयोजन किया था।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता १८८३ में स्थापित स्कूलों के लिये दुनियां की सबसे पुरानी अंतर्राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में दुनियांभर के हजारों छात्रों ने भाग लिया था। २०२१ के लिये प्रतियोगिता का विषय कॉमनवेल्थ में समुदाय था जो कोविड-१९ पर आधारित था। भारत से अविस्मरणीय यादें शीर्षक वाली सबसे कम उम्र के लेखक कर्णव रस्तोगी की कविता को गोल्ड अवार्ड से सम्मािनत किया गया।
पिछले महीने उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक किताब लिखने के लिये दुनियां के सबसे कम उम्र के लेखक के खिताब से नवाजा गया था। उनकी नई किताब का शीर्षक कार्तिक, मिक्सी एंड यूरोपा क्रिएटिंग एडवेंचर विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , अमेजन -१ बेस्ट सेलर है। वह छह साल की उम्र से लेखन कर रहे हैं। और अभी तक लंबा सफर तय कर चुके हैं। वह अब तक ३ पेपरबैक किताबें और २ ई -ईकामिक्स लिख चुके है। उन्होंने कोरोना , प्रकृति, बाघ पर कई पुरस्कार विजेता कविताओं की रचना की है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *