अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गाली गलौज देने पर की थी हत्या

ग्वालियर के मुरार इलाके में इलेक्ट्रीशियन गणेश शर्मा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, मुरार पुलिस ने गणेश की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार लिया है।

ग्वालियर की भगवती कॉलोनी में रहने वाला गणेश शर्मा इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। एक दिसंबर की सुबह गणेश की लाश मुरार के सब्जी हॉकर ज़ोन में मिली थी। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि उस रात गणेश के साथ पुत्तू नाम का शातिर बदमाश शराब पी रहा था। पुलिस ने पुत्तू की तलाश की तो वो घर से गायब था। पुलिस लगातार पूत्तु को खोज रही थी, इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि पूत्तु इंदौर में फरारी काट रहा है, पुलिस ने इंदौर जाकर पूत्तु को दबोच लिया। पूछताछ में पूत्तु ने बताया कि घटना वाली रात गणेश और वो दोनों हॉकर ज़ोन में शराब पी रहे थे, उस वक्त गणेश ने किसी बात को लेकर पूत्तु से गाली गलौच शुरू कर दिया, पूत्तु ने गणेश को गाली देने से मना किया लेकिन गणेश ने पूत्तु को लगातार गाली बकता रहा। इससे नाराज पूत्तु ने गणेश पर सब्जी काटने वाली छुरी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अगले ही दिन पूत्तु इंदौर बाग गया था, इंदौर से जाकर कुछ दिन पुणे रहा। इसके बाद इंदौर आकर यही फरारी काट रहा था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूत्तु ने मई 2014 में भी शराब के नशे में विवाद होने पर इसी तरह एक हत्या की थी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *