मध्य प्रदेश में ओमिक्रान की दस्तक आगामी आदेश तक पूरे प्रदेश में लगेगा नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शिवराज सरकार सख्त हो गई है। पड़ोसी राज्यों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और नए वैरिएंट ओमिक्रान को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसकी घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने आज रात की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आज रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ओमिक्रान के फैलने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें की सीएम शिवराज ने आज ही प्रदेश में कोरोना के हालात को लेकर समीक्षा भी की थी। समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में कोरोना के 30 नए केस मिले हैं।स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दो महीने बाद 30 नए केस सामने आए हैं। आज मिले नए केस को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या दो सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में 22 दिन में 396 संक्रमित मिले है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 63 और इंदौर में 91 एक्टिव केस है। प्रदेश के 52 जिलों मे 34 जिलों में एक्टिव केस नहीं हैं। सीएम शिवराज ने बताया कि पिछले तीन महीने में तीन गुना केस मिले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नाइट कर्फ्यू का मुख्यमंत्री द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *