चार युवकों ने की एक युवक की लाठियों से पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल परिसर का एक पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित और आरोपी सभी प्राइवेट एम्बुसेंस व्यवसाय से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच मरीज ले जाने को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसमें पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट करने वाले लोग उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। हैरानी की बात यह है कि जहां मारपीट हो रही है, उससे सिर्फ 20 कदम की दूरी पर JAH की पुलिस चौकी है। इसके बाद वहां भी पुलिस नहीं थी। ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार के सामने खड़े एक युवक को तीन से चार लड़के लाठी से पीट रहे हैं। हमलावर बार-बार गालियां देते हुए कह रहे हैं और मामला दर्ज कराएगा। आसपास लोग भी जमा है। वीडियो में सामने ही जे.ए.एच अस्पताल की इमारत दिख रही है। जब इस वीडियो के बारे में जानकारी का पता लगा कि यह वीडियो रविवार शाम 3 से 4 बजे के बीच हुए झगड़े का है। इसमें पिटने वाला युवक एम्बुलेंस चालक चिराग घुरपड़े है। उसे पीटने वालों की पहचान लवली तिवारी, अनिल कुमार व दो अन्य हैं। पीटने वाले भी एम्बुलेंस के व्यवसाय से जुड़े हैं।इस मामले में थाना प्रभारी कंपू का कहना है कि एम्बुलेंस पहले निकालने को लेकर कुछ एम्बुलेंस वालों ने एक की मारपीट की है। दो दिन पहले भी एक मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में राजीनामा नहीं करने को लेकर यह मारपीट की गई है। FIR दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार हैं पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़े जाएंगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *