MP में खुलेआम भ्रष्टाचार: जनपद सीईओ 20 हजार की रिश्वत लेते धरा, सचिव ने मांगे 10 हजार
मध्यप्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। ताजा मामले दमोह और उमरिया के हैं। दमोह जिले की जनपद पंचायत पटेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद सीईओ ) को निर्माण कार्यों की राशि के भुगतान एवं नवीन कार्य स्वीकृति के एवज में 20 हजार रुपए की राशि लेते हुए लोकायुक्त सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया…

