संगीत की तानों के सौ साल और सियासत
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में होने वाले प्रतिष्ठित तानसेन संगीत समारोह के सौ साल पूरे हो गए ,लेकिन इस सौ साला [शताब्दी ]समारोह में समारोह के मंच पर संगीतज्ञों के बजाय राजनेता ही प्रतिष्ठित हुए,तानसेन और उनकी बिरादरी पार्श्व में चली गयी। वजह केवल एक कि समारोह कल भी राज्याश्रित था और आज भी राज्याश्रित…

