सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक ने अपनी कार पर महिला मित्र से 3400 लिप किस छपवा दिए और शहर में घूम कर रील बनाता रहा और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया वायरल रील पुलिस तक पहुँची तो पुलिस ने युवक की गाड़ी जब्त कर चालानी कार्यवाई की और कार पर लिप किस के निशानों को युवक से साफ कराया
3400 किस पर 5500 का चालान
ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है ताकि सोशल मीडिया पर अपनी निगरानी रखते हुए रूल्स ब्रेक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वाइट कलर की कार पुलिस की रडार पर आई क्योंकि गाड़ी पर सभी जगह लिपस्टिक के 3400 लिप किस के निशान लगे हुए थे गाड़ी को शहर के उन इलाकों में घुमाया जा रहा था जहां काफी संख्या में छात्राएं और महिलाओं का मूवमेंट रहता है सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया और गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान थाटीपुर निवासी आदि सिकरवार के रूप में हुई हैं युवक पेशे से AC फाइटिंग का कार्य करता हैं उसने अपनी महिला मित्र से गाड़ी पर 900 रूपए की लिपिस्टिक लेकर 3400 लिप किस गाड़ी पर छपाई थी पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया और ट्रैफिक थाने ले आई वहीं ट्रैफिक रूल वायलेशन के आधार पर 5500 रुपए का जुर्माना युवक पर लगाया गया
कार मालिक ने गलती मानी
युवक ने भी जुर्माना भरने के बाद अपनी गलती स्वीकार की उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए उसने यह सब किया था लेकिन नियम विरुद्ध रहा जिसको लेकर युवक ने पुलिस के सामने अपनी गलती मान कर 5500 रुपए का चालान भरा
पुलिस ने स्पष्ट किया की नियम कानून तोड़ना बर्दाश्त नहीं
पुलिस का स्पष्ट कहना है कि सोशल मीडिया पर पुलिस निगाह रख रही है और इस तरह की कार्रवाई के जरिए यह संदेश भी दिया गया है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए चाहे सोशल मीडिया पॉलिसी को ब्रेक करना हो या फिर ट्रैफिक रूल्स को वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ग्वालियर पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी रहेगी

