ग्वालियर जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं चोरी लूट हत्या सहित कई संगीन मामले बढ़ते जा रहे हैं हल ही में एक नकाबपोश चोर ने ATM में घुसकर ATM मशीन तोड़ने का प्रयास किया ATM में लगा अलार्म बजते ही नकाबपोश चोर मौके से फरार हो गया घटना ATM में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई हैं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ATM को निगरानी में लेकर CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी हैं दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे के पास SBI का ATM मशीन लगी हुई हैं देर रात एक नकाबपोश चोर हाथ में बियर लेकर ATM के अंदर घुसा और पहले ATM से छेड़खानी की और फिर ATM को तोड़कर ATM मशीन में रखे पैसे निकालने की कोशिश करने लगा ATM मशीन से छेड़छाड़ होते ही ATM में लगा अलार्म बज गया जिसके बाद नकाबपोश चोर मौके से फरार हो गया घटना ATM में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई हैं घटना की जानकारी मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ATM को निगरानी में लिया और ATM अथॉरिटी की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर अज्ञात नकाबपोश चोर की तलाश शुरू कर दी हैं

