मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में रेत माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं एक रेत माफिया ने ट्रैक्टर ट्राली से वन आरक्षक को कुचल दिया जिससे वन आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई वन विभाग का दल अंबाह रेंज क्षेत्र अंतर्गत गस्त कर रहा था दरअसल मुरैना जिले के दिमनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 552 में वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रेट माफिया अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं मुखबिर के मिली सूचना पर वन विभाग की टीम बल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 राथल का पूरा और रामपुर के बीच पहुंची जब एक ट्रैक्टर ट्राली चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन व परिवहन करके ला रही थी जब वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली रोकनी चाहिए तो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़कर वन आरक्षक को कुचल दिया जिससे वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई आनन-फानन में मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम के अन्य सदस्य वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने वन आरक्षक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक पर मामला दर्ज कर वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है
